New Education Policy 2020 is Implemented from 2024-25
New Education Policy 2020 is Implemented from 2024-25
Rajnish Prasad Singh.
Principal

Principal's Desk..

   प्रकृति की गोद में स्थित, रियासतकाल में सत्ता का केन्द्र रहे अविभाजित सरगुजा वर्तमान में सूरजपुर जिले के प्रतापपुर तहसील के ‘मोती बगीचा’ में आज भव्य भवन में संचालित इस महाविद्यालय की स्थापना सन् 1989 में की गई। महाविद्यालय के वर्तमान भवन का लोकार्पण वर्ष 2000 में अविभाजित मध्यप्रदेश  के तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। महाविद्यालय के भवन के चारों ओर पर्वत श्रृंखलायें होने से ऐसा प्रतीत होता है, जैसे महाविद्यालय एक प्राकृतिक कटोरे में अवस्थित है। महाविद्यालय से लगभग 3 कि.मी. पर शिवपुर में स्वयंभू शिवलिंग एक आस्था का केन्द्र एवं नैसर्गिक पर्यटन स्थल के रुप में प्रख्यात है। महाविद्यालय के संस्थागत् चरित्र निर्माण हेतु नैसर्गिक सौन्दर्य तथा शांत वातावरण, जो शिक्षण की दृष्टि से अनुकूल परिस्थितियां मानी जाती हैं, स्वाभाविक रुप से प्राप्त है।.

प्रारंभ में महाविद्यालय में कला संकाय के छः विषयों में अध्यापन की स्वीकृति शासन द्वारा प्राप्त हुई थी। सत्र 2002-03 से महाविद्यालय में एम. ए. हिन्दी की कक्षाएं जनभागीदारी से संचालित होने लगीं। तदनन्तर में जनभागीदारी से ही वर्ष 2008-09 से वाणिज्य स्नातक की कक्षाएं, सत्र 2012-13 से विज्ञान स्नातक एवं स्नातकोत्तर में अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र, अर्थ शास्त्र एवं भूगोल की कक्षाएं भी संचालित होने लगीं। वर्तमान में यह महाविद्यालय छात्र संख्या की दृष्टि से सूरजपुर जिले के बड़े महाविद्यालयों में से एक है।

‘राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद्’ द्वारा ”बी” ग्रेड प्राप्त इस महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना सहित …

ARTS
COMMERCE
SCIENCE
Happy Students
0
Courses
0
Faculty
0
Year of Excellence
0
ugc_logo
UGC
pssou
PSSOU
voter portal
Voter Portal
aishe
AISHE
nabl
NDLI
naac
NAAC
su
SGGU
cghe
HECG
Scroll to Top